Wednesday, April 30, 2025

आँचल की छाँव!!

 

श्मशान की देवी तू, माँ चंडी अब आस,

एक तुझसे ही बची है, जीवन की अंतिम साँस।


पुकार ले अपनी गोदी में, सुला दे आँचल तले,

थक चुकी हूँ मैं अब माँ, उम्मीद के सब रंग ढले।



तू सुला दे मुझे माँ, एक आखरी बार प्यार से,

न लड़ने की ताकत बची, न कुछ सुनने को अब।


जाने दे मुझको अब माँ, न कर और परेशान,

बस एक बार तू बुला ले, मिटा दे हर निशान।


बहुत हुआ अब जीवन, और कुछ भी नहीं भाता,

बस यही विनती है माँ, तू सुला दे मुझको माता।


No comments:

Post a Comment

Feature Post

Stop Trying to Be Smart. Just Stop Being Stupid!!

 Have you ever noticed how hard it is to come up with a brilliant plan to guaranteed success? Whether you’re trying to build a business, imp...